Keshav Maharaj: सभी को राम मंदिर के अभिषेक की हार्दिक बधाई, केशव महाराज का खास संदेश वायरल

Keshav Maharaj

Keshav Maharaj: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केशव महाराज कह रहे हैं कि नमस्ते… दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की तरफ से आप सभी को राम मंदिर के अभिषेक के लिए हार्दिक बधाई।

Keshav Maharaj

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सोमवार को चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केशव महाराज अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के अभिषेक के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में केशव महाराज कह रहे हैं, आप सभी को नमस्कार… दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की तरफ से आप सभी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के अभिषेक के लिये शुभकामनायें।

केशव महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अब केशव महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसके अलावा केशव महाराज के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, केशव महाराज अक्सर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं। हाल ही में भारत के मंदिरों में केशव महाराज दौरा किया था। वहीं, अब लोग अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की प्रतिष्ठा के लिये शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इन क्रिकेटरों को दिया गया है न्योता

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। इसके अलावा कई क्रिकेटरों समेत अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों को भी आमंत्रित किया गया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेटरों के नाम हैं।

और इन्हें भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *