MS Dhoni Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कार कलेक्शन और बाइक कलेक्शन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। जब भी मार्केट में कोई बहुत अच्छी कार आती है तो वह धोनी को जरूर पसंद आती है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कार कलेक्शन में एक और मेहमान को शामिल कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने Mercedes AMG G 63 कार खरीद ली है। इस कार की सबसे अच्छी बात यही है कि अभी यह भारतीय मार्केट में उपलब्ध ही नहीं है महेंद्र सिंह धोनी ने इसे विदेश से इंपोर्ट किया है। Table of ContentsMercedes AMG G 63 in MS Dhoni Car CollectionMercedes AMG G 63 EngineMercedes AMG G 63 InteriorMercedes AMG G 63 FeaturesMercedes AMG G 63 Safety Features यह बहुत ही पावरफुल और लग्जरी गाड़ी है जो भारत में किसी के पास नहीं है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी इस कार को ड्राइव करते हुए नजर आए जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं इस गाड़ी से जुड़ी हुई कुछ विशेष बातें। Mercedes AMG G 63 in MS Dhoni Car Collection इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी Mercedes AMG G 63 कार को ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं। नंबर प्लेट पर 0007 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा है यह महेंद्र सिंह धोनी की जन्म तिथि है। महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां है लेकिन उनमें यह सबसे महंगी गाड़ी है। महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही अपनी महंगी बाइक और कार को लेकर ड्राइव के लिए निकल जाते हैं। Mercedes AMG G 63 Engine इस मॉन्स्टर कार के अंदर 4.0 लीटर v8 बाय टर्बो पैट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो 6000 RPM और 577 BHP पर 850 NM को टॉर्क जनरेट करती है। यह कार इंजन 9 स्पीड गियर बॉक्स के साथ उपलब्ध है। इस कार के अंदर आपको पैडल शिफ्ट और सपोर्ट मोड की सुविधा भी देखने को मिलती है। यह कार स्टार्ट होने के 4.5 सेकंड के अंदर ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार निर्माता कंपनी के अनुसार इस गाड़ी का माइलेज 6.1 KMPL है। इसके टायर की बात करें तो एलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। bs6 इंजन के साथ यह कार चलती है। Mercedes AMG G 63 Interior इस गाड़ी के इंटीरियर लुक की बात करें तो प्रीमियम लेदर अफॉल्स्टरी के साथ हमें ब्लैक और रेड कांबिनेशन अंदर देखने को मिलता है। गाड़ी के लुक को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत सारी जगह पर क्रोम फिनिश दी गई है। केबिन के अंदर भी आपको बहुत सारी जगह पर सॉफ्ट टच देखने को मिलता है। स्टीयरिंग व्हील को भी लेदर फिनिश के साथ बेहतरीन लुक दिया गया है। Mercedes AMG G 63 Features कार के अंदर आपको 12.3 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके साथ 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इसमें मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाती है। बाकी के हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12 वे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ ही मसाज फंक्शन, फोल्डिंग वाली सीट, यात्रियों के लिए यूएसबी पोर्ट, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 590 वाट का स्पीकर सिस्टम आदि देखने को मिल जाएगा। Mercedes AMG G 63 Safety Features इस गाड़ी के अंदर आपको सेफ्टी के लिए ADAS टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके साथ ही 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स आपको देखने को मिलते हैं। इतने सारे फीचर्स होने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी को यह गाड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। उनके कलेक्शन में इस गाड़ी से पहले ही लैंड रोवर डिफेंडर, ग्रीन निशान जोंगा और कई विंटेज कार शामिल है Post navigation Skoda Kushaq Elegance Edition Launched: स्कोडा कुशाक की जबरदस्त कार भारत में लांच, जाने इसके कीमत और फीचर्स Hyundai Santa Fe जल्द ही SUV मार्केट में मचाएगी हलचल, मिलेगी टोयोटा फार्च्यूनर को सीधी टक्कर