बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एवं क्रिकेट की दुनिया के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली एक शानदार कपल माने जाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी (Virat Kohli and Anushka Sharma love Story) भी काफी रोमांचक मानी जाती है। Table of ContentsVirat Kohli and Anushka Sharma5 साल डेट और साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्कादूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा?निष्कर्ष आईए जानते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात कैसे हुई और कैसे इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई! Virat Kohli and Anushka Sharma विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2023 को अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे क्यूट एवं पसंदीदा कपल माने जाते हैं। भले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रोफेशन अलग-अलग हो लेकिन यह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हमेशा अपने जीवन में एक दूसरे से समय बताने के लिए हर परिस्थिति में एक दूसरे के साथ रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस हमेशा उनकी हर छोटी बड़ी चीजों का सेलिब्रेशन जोरदार करते हैं और उनकी जिंदगी में आने वाले हर छोटी बड़ी खुशियों पर ध्यान भी देते हैं। ऐसे में जब कपल अपनी छठी सालगिरह बना रहा है तो सब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे मिले और पहली मुलाकात के बाद उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक ऐड फिल्म शूट के दौरान हुई थी। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ ऐड फिल्म शूट करने के लिए काफी नर्वस थे इसलिए अनुष्का शर्मा ने उनकी झिझक को दूर करने के लिए एक मजाक किया लेकिन उसे मजाक पर विराट कोहली का अच्छा रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी गुस्से में उन्हें एक्सक्यूज मी कहकर जवाब दिया। 5 साल डेट और साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी एड फिल्म की शूटिंग के बाद भी कई इवेंट्स में मुलाकातें की एवं साल 2014 में कपल के एक दूसरे को डेट करने की अफवाहें उड़ने लगी। डेटिंग रयूमर्स के बाद ही विराट अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में एक शानदार शादी समारोह का आयोजन किया जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अनुष्का शर्मा एंड विराट कोहली की शादी के 3 साल बाद उनकी पहली संतान उनकी बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम उन्होंनेे वामिका रखा। दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी छठी सालगिरह मना रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को लेकर एक अलग ही चर्चा हो रही है जिसके चलते यह खबर उड़ रही है कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेगनेंट हो चुकी है एवं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई बार एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया जिसमें अनुष्का को अपना बेबी बंप छुपाते हुए देखा गया है। हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा अभी तक दूसरी प्रेगनेंसी की खबर को लेकर किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गई है इसलिए अभी इसे एक सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफ़वाह बताया जा रहा है। निष्कर्ष इस आर्टिकल में हमने आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी से संबंधित जानकारी दी है जिसमें हमने विराट कोहली अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर की कई परिस्थितियों से संबंधित जानकारी प्रदान की है। और इन्हें भी पढ़ें:– Manisha Rani Net Worth: मनीषा रानी कौन है? सोशल मीडिया से कैसे और कितनी करती है इनकम, जाने टोटल नेटवर्थ Ankita Lokhande Pregnancy News: अंकिता की प्रेग्नेंसी असली या नकली? Post navigation Manisha Rani Net Worth: मनीषा रानी कौन है? सोशल मीडिया से कैसे और कितनी करती है इनकम, जाने टोटल नेटवर्थ Masterchef India 8 Winner: मोहम्मद आशिक ने जीता “मास्टरशेफ इंडिया” का खिताब, जानिए संघर्ष की कहानी